
महासमुंद के सरायपाली ब्लॉक के भालूकोना में आज दोपहर एक सड़क दुर्घटना में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से चार लोगों की मृत्यु हो गई। जिसमें दो महिला और दो पुरूष है। दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए है।
घायलों को बसना अस्पताल उपचार हेतु पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है उनकी हालत पहले से ठीक बताई गई है। तीन गंभीर रूप से घायलों को उचित उपचार हेतु महासमुंद भेजा गया।
मिली जानकारी अनुसार ट्रैक्टर में काफी लोग सवार होकर भालूकोना कार्यक्रम में जा रहे थे। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। महासमुंद कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने सभी घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।