नोरा फतेही ने पहन लिए ऐसे कपड़े, जिसे देखकर हर किसी के छूट गए पसीने
बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने स्टाइलिंग सेंस से फैंस को उनपर फिदा होने के लिए हमेशा ही मजबूर कर देती हैं। हसीना का स्टाइल ऐसा है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं। उनके लुक्स इतने ग्लैमरस होते हैं जिसमें वह अपनी फिगर फ्लॉन्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। यही कारण कि नोरा अपने बॉडी टाइप के हिसाब से ही कपड़े पहनना पसंद करती हैं। ऐसा ही एक लुक रिसेन्टली भी देखने को मिला, जिसमें वह रेड कलर का आउटफिट पहने हुए दिख रही हैं।

रेड सीक्वन गाउन में नोरा फतेही
नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह किसी फैशनिस्टा से कम नहीं लग रही हैं। हसीना रेड कलर का सीक्वेंड गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं।

इस डिजाइनर से पिक की ड्रेस
नोरा ने इस गॉर्जियस गाउन को फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन एंड पिकॉक के कलेक्शन से पिक किया था, जिस पर मैचिंग सीक्वन को रेश्मी धागों की मदद से जोड़ा गया था।

बोल्डनेस का यूं लगाया तड़का
हसीना के इस गाउन में डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ नूडल स्ट्रैप्स दी गई थी, जो उनके लुक में बोल्डनेस का तड़का लगा रही थी। आउटफिट में किनारे पर थाई-हाई स्लिट दिया गया था, जिसमें वह अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं।
