छत्तीसगढ़ में 12 नक्सली मारे गए..

छत्तीसगढ़ में 12 नक्सली मारे गए..

बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में फोर्स-माओवादियों में मुठभेड़, सर्चिग जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों ने एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी ने की है। वहीं 3-4 जवानों के घायल होने की खबर है।

सुंदरराज पी ने बताया कहा कि, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। आज सुबह से ही रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है। बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है।

वहीं DIG कमलोचन कश्यप ने कहा कि, अभी जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बड़ा ऑपरेशन है। संख्या स्पष्ट नहीं बता सकते, लेकिन इतना है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है।

Chhattisgarh