
कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने साफ कर दिया कि पार्टी का सदस्यता अभियान 15 फरवरी तक पूरा कर लिया जाना है। इसके आगे तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। कांग्रेस ने नवंबर 2021 से सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। इसके तहत 10 लाख सदस्य बनाए जाने थे। कोरोना की वजह से इसमें रुकावट आई तो सदस्यता अभियान को डिजिटल कर दिया गया। अभी तक कांग्रेस यह लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई है।