– छत्तीसगढ़ भिलाई की मिट्टी में जन्मी 58 वर्षीय प्रभा ठाकुर हुसैन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। उन्होंने यूरोप के स्पेन के एम्पुरियाब्रावा ड्रॉपज़ोन में 13,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर अपनी तीसरी स्काईडाइविंग पूरी की।
वीओ – यही वही प्रसिद्ध जगह है जहाँ बॉलीवुड फिल्म “ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा” के स्काईडाइविंग दृश्य फिल्माए गए थे।
प्रभा ठाकुर हुसैन इससे पहले
पहली बार दुबई में और दूसरी बार नीदरलैंड्स के टेक्सल ड्रॉपज़ोन में स्काईडाइविंग कर चुकी हैं।
इस बार का जंप उनके बेटे अफ़रोज़ इफ्तेखार हुसैन के साथ हुआ — जो भिलाई के पहले और एकमात्र लाइसेंस प्राप्त स्काईडाइवर हैं। अफ़रोज़ ने इस बार बिना इंस्ट्रक्टर के सोलो जंप किया। उन्होंने अमेरिका की यूनाइटेड स्टेट्स पैराशूट एसोसिएशन (USPA) से बी-लाइसेंस हासिल किया है और अब तक करीब 100 जंप पूरे कर चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रभा ठाकुर हुसैन जैसे ही हवा में तैरती हैं, वे पूरे जोश से नारा लगाती हैं —
“जय जोहार, जय छत्तीसगढ़!”
उनका कहना है “उम्र कभी एडवेंचर का रास्ता नहीं रोक सकती। उड़ान और रोमांच ही मुझे जीवन का असली आनंद देते हैं।”
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं यह सब अपने परिवार के सहयोग के बिना नहीं कर सकती थी। मेरा परिवार ही मेरी ताकत है। मैं चाहती हूं कि मेरी कहानी दूसरों को प्रेरित करे, ताकि हर कोई जीवन में कुछ नया करने की हिम्मत जुटाए।”

