रायपुर पुलिस प्रेस ब्रिफिंग: 24 घंटे में हत्या समेत 60 प्रकरण दर्ज, कई आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस प्रेस ब्रिफिंग: 24 घंटे में हत्या समेत 60 प्रकरण दर्ज, कई आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। शहर के विभिन्न थानों में पिछले 24 घंटे के भीतर हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, चोरी, जुआ–सट्टा व अवैध शराब कारोबार सहित 60 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कई मामलों में आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है।

सबसे गंभीर मामला भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी से सामने आया, जहां मदन यादव व सूरज यादव ने ताजहर हुसैन की कैची से हत्या कर दी। घटना पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इसी तरह जरवापारा थाना क्षेत्र में सन्नी पांडे व उसके साथियों द्वारा हथौड़े से हमला कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ।

इसके अलावा कई थानों में पुरानी रंजिश, झगड़ा बीच-बचाव, शराब पीने से मना करने, सड़क विवाद और फ़टाका फोड़ने जैसे मामूली विवादों पर मारपीट एवं धमकी के 40 से अधिक अपराध दर्ज किए गए।

आर्थिक अपराधों में
— जुए के 5 प्रकरणों में 52 ताश पत्ते व नगदी जप्त
— अवैध शराब परिवहन व सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन के 6 मामले दर्ज
— 3 स्थानों से मोटरसाइकिल/सोने के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट

पुलिस ने सभी मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही जारी रखी है।

Chhattisgarh Crime