आरंग : भाजपा का बूथों में सदस्यता अभियान जारी

आरंग : भाजपा का बूथों में सदस्यता अभियान जारी

आरंग। भरतीय जनता पार्टी का सदस्यता प्रारंभ हो चुका है , सदस्यता अभियान के इस रचना में 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सदस्यता नवीनीकरण के साथ राष्ट्रीय स्तर पर इसका शुभारंभ हुआ।

3 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव के सदस्यता के साथ प्रदेश में भी सदस्यता अभियान का दौर प्रारंभ हुआ जो कि 4 सितंबर को जिला स्तर पर , व 5 सितंबर को मंडल स्तर पर एवम 6 से 17 सितंबर तक बूथों पर सदस्यता होना है। इसी कड़ी में आरंग नगर के बूथ क्रमांक 229, 230 में पूर्व पार्षद सुशील जलक्षत्री के नेतृत्व में बूथ के भाजपा समर्थित सदस्यों के घर सदस्यता का नवीनीकरण किया गया।

साथ ही प्रत्येक घरों पर सतत संपर्क कर मोदी जी गारेंटी के तहत कार्यो से प्रभावित होकर आम जन भाजपा से जुड़ने इच्छा व्यक्त किये उन सभी को ऑनलाइन नवीन सदस्यता दिलाया गया, श्री जलक्षत्री ने सभी को 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर भाजपा का सदस्यता ग्रहण करवाया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष रेखु चंद्राकर, कुंदन जलक्षत्री, यवन पटेल भी साथ मे उपस्थित रहे।

Chhattisgarh