न्यूज अपडेट : छत्तीसगढ़ की खास खबर एक नज़र में…

न्यूज अपडेट : छत्तीसगढ़ की खास खबर एक नज़र में…

द्रोपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ पहुंच गई हैं। आज राष्ट्रपति राष्ट्रीय स्तर की दो संस्थाओं के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसके साथ ही उन्होंने महतारी वंदन योजना की महिलाओं को योजना की राशि का ऑनलाइन वितरण किया। उधर, बलरामपुर बवाल आज भी जारी रहा। उग्र भीड़ ने एएसपी पर पत्थर से हमला किया। वहीं, एसपी ने थानेदार और सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। अगले सप्ताह दिवाली है, उससे पहले विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक हो सकती है। राज्य पुलिस ने आज फिर गांजा की बड़ी खेप पकड़ी है। वित्त विभाग ने प्रदेश के निगम मंडलों में बोनस वितरण पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश जारी किया है।

बलरामपुर में ASP के उपर पत्थरों से हमला, जान बचाकर भागना पड़ा एएसपी और पुलिसकर्मियों को…

बलरामपुर में थाने में युवक की थाने में फंसी पर लटकी मिली लाश के मामले में एक दिन पहले शुरू हुआ बवाल आज भी जारी रहा। मृतक का शव लेकर उनके गांव पहुंची पुलिस पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया। लाठी डंडा लिए महिलाओं ने पुलिस का विरोध किया। इस दौरान एएसपी पर भी पत्थर फेंकी गई।

टीआई और कांस्टेबल सस्पेंडः थाने में युवक की संदिग्ध मौत पर थाना प्रभारी और आरक्षक हुआ निलंबित…

थाने में पूछताछ के लिए बुलाए गए सरकारी कर्मचारी की संदिग्ध मौत के मामले में बलरामपुर एसपी ने कोतवाली थानेदार और सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।

AIIMS के द्वितीय दीक्षांत समारोह राष्ट्रपति, राज्यपाल और CM विष्णुदेव हुए शामिल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोलीं-चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें…

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ में हैं। आज वे यहां सबसे पहले एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। यह एम्स का दूसरा दीक्षांत समारोह था। डॉक्टरों को डिग्री देते हुए राष्ट्रपति ने क्या कहा,.

राष्ट्रपति के हाथों इंजीनियरिंग के होनहार विद्यार्थियों को मिला स्वर्ण पदकः एनआईटी के दीक्षांत में पहली बार राष्ट्रपति का आगमन

एनआईटी रायपुर में आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंची। आज एनआईटी का दीक्षांत समारोह था। यह पहला मौका था जब एनआईटी के दीक्षांत में राष्ट्रपति शामिल हुईं।

राष्ट्रपति मुर्मु ने जार की महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्तः हितग्राहियों ने किया सीधा संवाद

छत्तीसगढ़ सरकार की लोकप्रिय योजनाओं में शामिल महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त राष्ट्रपति ने जारी की। नवा रायपुर के पुरखौती मुंक्तांगन में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने योजना की हितग्राहियों से सीधा संवाद भी किया।

290अक्टूबर को कैबिनेट बैठकः दिवाली से पहले बैठक में, हो सकता है बड़ा फैसला…

अगले सप्ताह दिवाली है। इससे पहले विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक हो सकती है। इसमें कैबिनेट कुछ बड़े फैसले ले सकती है।

Chhattisgarh