रायपुर: छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर के नगर निगम ने शहर विकास के लिए 500 करोड़ का रायपुर सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार किया है। जिससे शहर में 5 नए गौरवपथ का निर्माण किया जाएगा। रायपुरा क्षेत्र में पहला गौरवपथ 4 किलोमीटर दायरे में महादेवघाट से लाखे नगर तक, वहीं शहर का दूसरा गौरवपथ बनाने की योजना है, जिसमें 29 करोड़ रुपये खर्च होगे। टाटीबंध क्षेत्र में टाटीबंध से मोहवा बाजार तक लोगों के सुगम आवागमन के लिए करीब 2 किलोमीटर लंबा गौरव पथ 12 करोड़ की लागत से बनेगा। इसी तरह कौशिल्या बिहार गेट से अटल एक्स्प्रेस वे तक डेढ़ किलोमीटर लंबा गैरपथ बनेगा। पचपेड़ी नाका से कालीबाड़ी चौक तक 14 करोड़ की लागत से शहर का चैथा गौरवपथ और फाफाडीह चौक से अंडरपास बिलासपुर रोड तक नया गौरवपथ बनाने का प्रस्ताव तैयार है।
नई सड़क का होगा निर्माण :
रायपुर नगर निगम नगरीय प्रशासन संचालनालय को जल्द शहर के सिटी डेवलपमेंट का प्रस्ताव भेजेगा। इसका खाका तैयार हो गया है, शंकर नगर क्षेत्र के खम्हारडीह स्थित बीएसएनएल आफिस से अंबुजा मॉल तक 500 करोड़ रुपये के सिटी डेवलपमेंट प्लान में नई सड़क बनाई जाएगी। नई सड़क का निर्माण नगर निगम और लोक निर्माण करवाएगा। और करीब 13 करोड़ रुपए के खर्च से 2 किलोमीटर लंबाई वाली सड़क का निर्माण होगा है।
नालों के लिए 40 करोड़ का प्रस्ताव:
रायपुर सिटी डेवलपमेंट प्लान में शहर के 4 बड़े नालों की दशा सुधारने 40 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। इनमें तेलीबांधा से कचना फाटक तक के बड़े नाला को 12 फीट चौड़ा कर सुगम निकासी की व्यवस्था बनाई जायेगी। दो किलोमीटर लंबे इस नाला को सुधारने में 10 करोड़ खर्च होंगे। इसी तरह वंडरपार्क के पास बहने वाले बड़े नाले को सरोना से खारुन नदी तक 12 फीट चौड़ा करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही अटारी नाला को अटारी से खारुन नदी तक 12 फीट चौड़ा कर गंदे पानी के निकास की सुगम व्यवस्था बनाने 5 करोड़ खर्च अनुमानित है। फुंडहर से दलदल सिवनी तक छोकरानाला की चौड़ाई 25 फीट करने 20 करोड़ की योजना बनकर तैयार है।
सिटी डेवलपमेंट प्लान :
दलदल सिवनी में 2000 सीटर आडिटोरियम बनेगा तालाबों के पास वेडिंग जोन का प्रस्ताव बूढ़ातालाब की तर्ज पर राजधानी के 5 अन्य तालाबों के पास पथकर विक्रेताओं को सुव्यवस्थित करने नार वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनमें जोरा तालाब, गजराज बांधा तालाब, महंत तालाब, छुइहा तालाब और खमतराई तालाब शामिल हैं। इसके लिए 33 करोड़ का प्रावधान सिटी डेवलपमेंट प्लान में किया गया है। राज्य शासन के पास यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है।
ग्रामीण इलाकों में बनेगी आंतरिक सड़क :
रायपुर नगर निगम ग्रामीण इलाकों में आंतरिक सड़क बनवाएगा। जिसके अंतर्गत सीमा क्षेत्र में शामिल लभांडी, आमासिवनी, भाठागांव, रायपुरा, चंदनीडीह, सरोना, अमलीडीह और सड्डू में लोगों के आवागमन को सुगम बनाने आंतरिक रोड का निर्माण कराया जायेगा। इसके अलावा रहवासी इलाके में 11 जगहों पर नई सड़क बनाने 20 करोड़ का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जा रहा है।वहीं रायपु रनिगम के जोन 9 क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड के अंतर्गत दलदल सिवनी क्षेत्र के लिए भी बड़ी योजना बनाई गई है। जिसके तहत डेढ़ एकड़ खाली जमीन पर 2000 दर्शकों की क्षमता युक्त प्रेक्षागृह का निर्माण कराई जाएगी। इसकी अनुमानित लागत 35 करोड़ प्रस्तावित है। इसी प्रकार शहर के मध्य में स्थित ऐतिहासिक टाउनहाल के विकास के लिए 4 करोड़ की योजना बनेगी, ताकि प्राचीन धरोहर को संरक्षित किया जा सके।