कैबिनेट मीटिंग: छत्तीसगढ़ सरकार के अहम फैसले, रेत नियमों में बदलाव से लेकर क्रिकेट अकादमी तक

कैबिनेट मीटिंग: छत्तीसगढ़ सरकार के अहम फैसले, रेत नियमों में बदलाव से लेकर क्रिकेट अकादमी तक

रायपुर, 30 जुलाई 2025 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। खनिज न्यास नियमों में संशोधन कर PMKKKY-2024 के अनुरूप खर्च की प्राथमिकताएं तय की गई हैं। रेत के अवैध उत्खनन पर रोक और पारदर्शिता लाने के लिए नए रेत नियम-2025 को मंजूरी मिली है।

वहीं कृषि भूमि के मूल्य निर्धारण की प्रणाली में बदलाव कर अनियमितताओं पर लगाम लगाने की कोशिश की गई है। इसके अलावा, नवा रायपुर में 7.96 एकड़ भूमि पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को क्रिकेट अकादमी के लिए जमीन आवंटित की गई है, जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी।

Chhattisgarh