मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली प्रवास का तीसरा दिन, आज पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से हो सकती है अहम मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली प्रवास का तीसरा दिन, आज पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से हो सकती है अहम मुलाकात

रायपुर/नई दिल्ली, 1 अगस्त 2025:
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिल्ली दौरे का आज तीसरा दिन है। इस दौरान उनके द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। यह बैठक नई दिल्ली स्थित संसद भवन में हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री साय राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से चर्चा कर सकते हैं। संभावित विषयों में राज्य के विकास से जुड़े प्रस्ताव, केंद्रीय योजनाओं की प्रगति, निवेश परियोजनाएं और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मसले शामिल हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह मुलाकातें छत्तीसगढ़ को लेकर आगामी रणनीतियों और केंद्र-राज्य समन्वय के लिहाज से अहम साबित हो सकती हैं।

Chhattisgarh