छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त से जमकर बरसेंगे बादल

छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त से जमकर बरसेंगे बादल


छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त से जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ेगा। इसके चलते 18 अगस्त से पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होगा।

रविवार को बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा और हल्की बारिश दर्ज हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 अगस्त से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा होगी।

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है और निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति भी बन सकती है।


Chhattisgarh