एशिया कप में होगा भारत और पाक का मुकाबला: खेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, द्विपक्षीय मुकाबले पर जारी रहेगा बैन…

एशिया कप में होगा भारत और पाक का मुकाबला: खेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, द्विपक्षीय मुकाबले पर जारी रहेगा बैन…

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने कहा कि पहली बार लाई गई नयी नीति के तहत भारत और पाकिस्तान किसी भी द्विपक्षीय खेल प्रतियोगिता में तटस्थ स्थान पर भी नहीं खेलेंगे, लेकिन अगले महीने कई टीमों के एशिया कप में खेलने से भारतीय क्रिकेट टीम को नहीं रोका जाएगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के संबंध में मंत्रालय ने भारत की नयी नीति का अनावरण किया है। लेकिन केवल द्विपक्षीय आयोजनों तक ही यह प्रतिबंध सीमित रहेगी। जब पाकिस्तान और भारत किसी अंतरराष्ट्रीय आयोजन का हिस्सा होंगे, जैसे ओलंपिक या आईसीसी टूर्नामेंट और एशियाई खेल तो दोनों देशों के खिलाड़ी या टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेल पाएंगे।

फिर भिड़ेंगे भारत-पाक:

एशिया कप में टीमें दो ग्रुप में रखी गई हैं। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई हैं। ग्रुप बी में अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और हांगकांग चीन है। इन दोनों ग्रुप में से 2-2 टीमें सुपर 4 में पहुंचेंगी। लेकिन मंत्रालय ने यह बताया है कि, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और यह नीति भारत के यह नीति भारत के नई रणनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों का हिस्सा है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। नई नीति के तहत किसी टूर्नामेंट या श्रृंखला के लिए भारतीय टीम अब पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी। साथ ही भारत में आयोजित किसी प्रतियोगिता में पाकिस्तान की टीम भी हिस्सा नहीं लेगी।

खिलाड़ियों के हित में फैसला:

खेल मंत्रालय के अनुसार अंतरराष्ट्रीय और कई देशों के टूर्नामेंट में हम अपने खिलाड़ियों के हित में अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघ के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे। भारतीय टीमें और खिलाड़ी उन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में खेलेंगे जिनमें पाकिस्तान की टीमें या खिलाड़ी हैं। बतादें कि पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्तों में तनाव के बावजूद एशिया कप जैसे बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेल मंत्रालय ने मुकाबला होने की अनुमति देकर क्रिकेट प्रेमियों को राहत दे दी है। इन सब में पर यह स्पष्ट कर दिया है कि, भविष्य में अब द्विपक्षीय खेल संबंध संभव नहीं होंगे।

National Sports