रायपुर। छत्तीसगढ़ में निष्क्रिय पड़ी राजनीतिक पार्टियों पर निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने राज्य में सक्रियता न दिखाने वाली 11 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को नोटिस जारी किया है। इन दलों पर आरोप है कि इन्होंने न तो किसी चुनाव में उम्मीदवार उतारे हैं और न ही अपनी वित्तीय ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की है।
मुख्य बिंदु :
11 गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों को जिला प्रशासन ने भेजा नोटिस।
निर्धारित समय सीमा में दस्तावेज जमा नहीं करने पर होगी कार्रवाई।
निष्क्रिय दलों की पहचान कर आयोग पारदर्शिता नीति को मजबूत कर रहा।
कई दल केवल पंजीयन के बाद निष्क्रिय पड़े हैं, जो नियमों का उल्लंघन है।
सूत्रों के अनुसार, कुछ राजनीतिक दल कर छूट (Tax Exemption) जैसे लाभ तो ले रहे हैं, लेकिन चुनावी गतिविधियों में भाग नहीं ले रहे। ऐसे दलों को अयोग्य घोषित करने की तैयारी चल रही है। निर्वाचन आयोग का यह कदम राजनीतिक व्यवस्था को स्वच्छ और सक्रिय बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
नोटिस पाने वाली पार्टियों में शामिल हैं:
धूम सेना (पुरानी बस्ती, रायपुर)
छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी
हमर राज पार्टी
आजादी का अंतिम आंदोलन
भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी
समाजवादी स्वाभिमान मंच (पहले ही सूची से बाहर)
पहले ही सूची से बाहर हो चुकी पार्टियां:
छत्तीसगढ़ एकता पार्टी, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी, पृथक बस्तर राज्य पार्टी, राष्ट्रीय आदिवासी बहुजन पार्टी, राष्ट्रीय मानव एकता पार्टी, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी, शक्ति सेना (भारत देश), स्वाभिमान पार्टी, छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी आदि।
अधिकारी का बयान:
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि “यह पहल निष्क्रिय दलों की सफाई और लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

