बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का असर — अगले 5 दिन तक बरसेगा पानी, आज रायपुर में मेघ छाए रहने की संभावना

बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का असर — अगले 5 दिन तक बरसेगा पानी, आज रायपुर में मेघ छाए रहने की संभावना

रायपुर। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दाब क्षेत्र के असर से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि यह सिस्टम पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा, जिससे अगले 5 दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 24 अक्टूबर से मध्य व दक्षिणी छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधि में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। आज भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज हो सकती है।

तापमान और बारिश का हाल
पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 32.1°C और न्यूनतम 17.4°C रहा। वहीं जगदलपुर, मानपुर, छोटेडोंगर, बस्तर और लोहांडीगुड़ा में 1-1 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

राजधानी रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज आकाश मेघाच्छादित रहने का अनुमान जताया है। बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 32°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहने की संभावना है।

2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम
विभाग के अनुसार आज कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 2 दिन बाद फिर से वर्षा की स्थिति बनने के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि निम्न दाब के सक्रिय बने रहने से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर बीच-बीच में जारी रह सकता है।

Chhattisgarh