नारायणपुर में फूड प्वाइजनिंग से 3 बच्चों की मौत — अबूझमाड़ के गोट गांव में कई बीमार, स्वास्थ्य टीमें रवाना

नारायणपुर में फूड प्वाइजनिंग से 3 बच्चों की मौत — अबूझमाड़ के गोट गांव में कई बीमार, स्वास्थ्य टीमें रवाना

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र के गोट गांव से दर्दनाक घटना सामने आई है। दूषित भोजन (फूड प्वाइजनिंग) के कारण 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे और ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई है। सूचना मिलते ही नारायणपुर और बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल गांव के लिए रवाना हो गई हैं। बीमार लोगों का इलाज जारी है।

परिजनों के मुताबिक, बच्चों ने कुछ जहरीला खाना खाया था जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर बीमार लोगों की जांच कर रही है और गंभीर मरीजों को भैरमगढ़ अस्पताल रेफर किया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किस भोजन से यह विषाक्तता हुई।

नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि टीमों को मौके पर भेजा गया है और सभी प्रभावित लोगों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। घटना स्थल क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की भारी दिक्कत होने के कारण पूरी जानकारी टीमों के लौटने के बाद ही सामने आ पाएगी। गांव में घटना के बाद शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Chhattisgarh