बिलासपुर में रेल हादसा… मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी लोकल ट्रेन, 6 लोगों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी

बिलासपुर में रेल हादसा… मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी लोकल ट्रेन, 6 लोगों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई है। भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है। मौके पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी पहुंच चुके हैं। रेस्क्यू किया जा रहा है। हालांकि, ये हादसा कैसे हुआ अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है।

– छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई है। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई है। इस भीषण रेल हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है। मौके पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी पहुंच चुके हैं। रेस्क्यू किया जा रहा है। हालांकि, ये हादसा कैसे हुआ अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है।

Chhattisgarh