छत्तीसगढ़ के महान दाता” दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के नाम पर एक विशेष राज्य अलंकरण प्रारंभ किया जाए

छत्तीसगढ़ के महान दाता” दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के नाम पर एक विशेष राज्य अलंकरण प्रारंभ किया जाए

रायपुर।
छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल ने राज्य अलंकरण प्राप्त करने वाले सभी महानुभावों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार से आग्रह किया है कि आने वाले वर्ष से “छत्तीसगढ़ के महान दाता” दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल के नाम पर एक विशेष राज्य अलंकरण प्रारंभ किया जाए।

दाऊ अनुराग अग्रवाल ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों के लिए 1000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दान स्वरूप दी, जो समाज और प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान दानी व्यक्तित्व के सम्मान में राज्य स्तर पर पुरस्कार आरंभ करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात होगी।

Chhattisgarh