तेलघानी नाका क्षेत्र में जाम समाधान के लिए बैठक, व्यापारियों ने दिए सुझाव

तेलघानी नाका क्षेत्र में जाम समाधान के लिए बैठक, व्यापारियों ने दिए सुझाव

रायपुर। स्टेशन क्षेत्र, तेलघानी नाका और भैसथान इलाके में लगने वाले जाम की समस्या पर समाधान हेतु यातायात पुलिस ने व्यापारियों और गोदाम संचालकों की बैठक ली। एएसपी ट्रैफिक डॉ. प्रशांत शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में 40 से अधिक व्यापारी मौजूद रहे।
व्यापारियों ने सुझाव दिए कि गोदामों को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाए, अग्रसेन चौक का सिग्नल बंद हो, अतिक्रमण हटाया जाए और भारी वाहनों के प्रवेश का समय रात्रि 11 से सुबह 6 बजे तक सीमित किया जाए।
यातायात पुलिस ने शाम 5 से 8 बजे तक मालवाहक वाहनों की एंट्री रोकने और दुकानों के बाहर सामान न फैलाने की अपील की है, ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रहे।

Chhattisgarh