मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने X पर पोस्ट कर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, त्याग और अदम्य साहस से भरा रहा, जिसने देश के जनजातीय समाज को नई पहचान और स्वाभिमान प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने लिखा—
“धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। धरती आबा ने अपने अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष से देश के जनजातीय समाज को नई पहचान, स्वाभिमान और दिशा दी। उनकी विरासत न्याय, समानता और स्वाभिमान का वह दीप है, जो आज भी हमारे हर संकल्प को शक्ति देता है।”

मुख्यमंत्री ने अंत में धरती आबा की पावन स्मृति को कोटि-कोटि नमन किया।

Uncategorized