छत्तीसगढ़ में चार दिनों में 7.28 लाख क्विंटल धान खरीदी

छत्तीसगढ़ में चार दिनों में 7.28 लाख क्विंटल धान खरीदी

– राज्य के सभी जिलों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला बिना किसी व्यवधान के जारी है। धान खरीदी शुरू हुए अभी चार दिन ही हुए है, इसके बावजूद उपार्जन केंद्रों में धान की आवक तेजी से होने लगी है।

– सहकारी समिति के कर्मचारियों के हड़ताल के बावजूद भी पूरे राज्य में धान खरीदी अप्रभावित है। सभी समितियों व उपार्जन केंद्रों में धान लेकर आने वाले किसानों से बिना किसी रूकावट के धान खरीदी की जा रही है। मंगलवार को 4 लाख 56 हजार 859 क्विंटल धान की खरीदी किसानों से समर्थन मूल्य पर की गई। प्रदेश में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के तहत अब तक 7 लाख 28 हजार 4 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है, जिसमें तीन लाख चार हजार 512 क्विंटल मोटा, दो लाख एक हजार 174 क्विंटल पतला और दो लाख 22 हजार 317 क्विंटल सरना धान शामिल है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप सभी 2,739 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पारदर्शी टोकन प्रणाली, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, नमी मापक यंत्र, बारदाना व अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। धान उपार्जन के समानांतर किसानों को भुगतान की व्यवस्था भी राज्य सरकार की ओर से सुनिश्चित की गई है। इस साल धान खरीदी के लिए राज्य विपणन संघ को 26,200 करोड़ रूपये की बैंक गांरटी दी गई है, ताकि किसानों को समर्थन मूल्य के भुगतान में किसी भी तरह की दिक्कत न होने पाएं।

Chhattisgarh