2 बार रैंक से चूकीं, तीसरे प्रयास में पीएससी में प्रिया ने रचा इतिहास; मिली 125वीं रैंक

2 बार रैंक से चूकीं, तीसरे प्रयास में पीएससी में प्रिया ने रचा इतिहास; मिली 125वीं रैंक

बलरामपुर जिले के ग्राम बरदर की मेधावी छात्रा प्रिया गुप्ता ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 125 वां रैंक हासिल किया है। तीसरे प्रयास में उन्हें यह सफलता मिली है। लगातार दो बार से वह इंटरव्यूतक पहुंच रही थी लेकिन रैंक में पिछड़ जाने के कारण चयन नहीं हो पा रहा था। तीसरी बार उसने पूरे उत्साह के साथ तैयारी की।

लक्ष्य के प्रति समर्पण को प्रिया ने सफलता का श्रेय बताया है। प्रिया गुप्ता, ग्राम बरदर जिला बलरामपु की निवासी हैं। उनके पिता संजीत गुप्ता (मुन्ना) पूर्व जनपद सदस्य तथा माता सरोज गुप्ता पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बलरामपुर रह चुकी हैं। उनकी बेटी आरंभ से ही मेधावी रही।

पढ़ाई के प्रति बचपन से ही उसे गहरी रुचि थी। प्राथमिक शिक्षा ग्राम में ही प्राप्त करने के बाद छठवीं से 12वीं तक की पढ़ाई उसने उर्सुलाइन स्कूल अंबिकापुर से पूरी की।

उच्चतर माध्यमिक की परीक्षा उसने गणित विषय लेकर पूरी की। साल 2020 में प्रिया ने श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट से बीटेक की पढ़ाई की। प्रशासनिक क्षेत्र में जाने की इच्छा के साथ ही उसने लोक सेवा आयोग की तैयारी शुरू की। वर्ष 2021 में टुटेजा कोचिंग बिलासपुर से उन्होंने कोचिंग की। 2022 में पहली बार वह साक्षात्कार तक पहुंची। उसे 214 वां रैंक मिला।

दूसरे प्रयास में रैंक गिरकर 318 पहुंच गया लेकिन प्रिया ने हिम्मत नहीं हारी बल्कि बढ़े हौसले और आत्मविश्वास से प्रयास जारी रखा। तीसरे प्रयास में वह 125 वीं रैंक के साथ परीक्षा में सफलता हासिल की। उसकी इस उपलब्धि से स्वजन हर्षित है। सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं

Chhattisgarh