श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने वहां फंसे अपने नागरिकों के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.
भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर पोस्ट किया, “श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग कोलंबो के भंडारानायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक इमरजेंसी हेल्प डेस्क बना रहा है. श्रीलंका के एयरपोर्ट या श्रीलंका के किसी भी हिस्से में कोई भी परेशान भारतीय नागरिक इमरजेंसी नंबर + 94773727832 पर संपर्क कर सकता है (वॉट्सएप के लिए भी).”
“भारतीय उच्चायोग भंडारानायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे भारतीय यात्रियों को खाना और पानी सहित सभी ज़रूरी मदद दे रहा है.”
श्रीलंका में चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह के कारण भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 123 लोगों की मौत हुई है, जबकि 130 लोग अभी लापता हैं. ये जानकारी श्रीलंका के डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेंटर (डीएमसी) ने शनिवार को दी.

