हांगकांग के अपार्टमेंट ब्लॉक्स में भीषण आग की घटना के बाद तीन दिन का शोक शुरू

हांगकांग के अपार्टमेंट ब्लॉक्स में भीषण आग की घटना के बाद तीन दिन का शोक शुरू

हांगकांग के अधिकारियों ने शहर में लगभग 80 साल में लगी सबसे भीषण आग में मारे गए लोगों की याद में तीन दिन के शोक की शुरुआत में तीन मिनट का मौन रखा.

बुधवार को कई टावर ब्लॉकों में लगी आग में कम से कम 128 लोगों की मौत हुई है. सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं.

ब्लॉक में चल रहे मरम्मत के कामों में भ्रष्टाचार के शक में आठ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. इससे पहले तीन अन्य लोगों को हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया था.

शनिवार सुबह शहर के नेताओं और अधिकारियों ने शोक सभा में हिस्सा लिया. इस दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर में कई जगह मेमोरियल पॉइंट्स बनाए गए हैं.

International