इंडिगो एयरलाइंस की दर्जनों उड़ानें रद्द होने ओर देरी होने से हज़ारों यात्री एयरपोर्ट पर घंटों फंसे रहे.

बुधवार को भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस में से एक इंडिगो की 150 उड़ानें रद्द हो गईं और दर्जनों उड़ानों को देरी का सामना करना पड़ा है.

एजेंसी ने सूत्रों और इंडिगो के एक पायलट के हवाले से बताया कि ‘थकान से निपटने और पायलटों के लिए आराम का समय बढ़ाने के लिए एक जुलाई और एक नवंबर को लागू किए गए नए सरकारी नियमों के बाद एयरलाइन को पायलटों की कमी से जूझना पड़ रहा है, जिससे रोस्टर प्रबंधन जटिल हो गया है.’

स्थानीय मीडिया में ऐसी ख़बरें हैं कि कई उड़ानों में 12-12 घंटे तक की देरी हुई है.

अधिकारियों ने हवाले से कहा कि बुधवार को रात 12 बजे से शाम 8 बजे के बीच, कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो की 15 उड़ानें रद्द कर दी गईं जबकि 130 से ज़्यादा उड़ानें देर शाम तक देरी से चलीं.

उड़ानों के रद्द होने और देर होने की शिकायतें हैदराबाद एयरपोर्ट से भी मिली हैं.

हवाई अड्डे पर हमारी टीमें एयरलाइनों के साथ मिलकर उनके संचालन में सहयोग कर रही हैं और यात्रियों को समय पर जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं.”

Uncategorized