एविएशन विकास पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जोर, रायपुर में ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रस्ताव

एविएशन विकास पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जोर, रायपुर में ग्रीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रस्ताव

नई दिल्ली। प्राक्कलन समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर जोर देते हुए रायपुर-नवा रायपुर-भिलाई कॉरिडोर में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मांग उठाई। उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट को 100% ग्रीन एनर्जी मॉडल में बदलने और सोलर पावर प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा।

उन्होंने UDAN योजना के तहत जगदलपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर और रायगढ़ को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी देने की मांग की। साथ ही रायपुर एयरपोर्ट के विस्तार, ATC टावर अपग्रेडेशन और भविष्य के ट्रैफिक के अनुसार मास्टर प्लान तैयार करने पर भी जोर दिया।

मंत्रालय ने सांसद के सुझावों को गंभीरता से रिकॉर्ड में शामिल किया।

National