
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्नूकर एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट रैंकिंग 15-रेड स्नूकर चैंपियनशिप 2025-26 का समापन आज हुआ। यह प्रतियोगिता आमाया गार्डन के ब्लॉक A स्थित मिस्टर स्नूकर – द बिलियर्ड्स कैफे में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर से कुल 32 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक चली, जिसमें विभिन्न राउंड के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और सटीकता का प्रदर्शन किया।
फाइनल में मो. तैसीफ और आदित्य प्रकाश शुक्ला आमने-सामने जिसमें आदीत्य प्रकार विजय रहे।
चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला मो. तैसीफ और आदित्य प्रकाश शुक्ला के बीच खेला गया। मैच रोमांच और तनाव से भरा रहा। दोनों खिलाड़ियों ने बराबरी का खेल दिखाया और मुकाबला छठे राउंड तक नेक-टू-नेक चलता रहा। दर्शकों ने पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों के शॉट्स और क्यू कंट्रोल पर जमकर प्रशंसा की।
छत्तीसगढ़ के 4 खिलाड़ी नेशनल के लिए चयनित
इस चैंपियनशिप के आधार पर छत्तीसगढ़ से चार खिलाड़ियों का चयन आगामी नेशनल स्नूकर टूर्नामेंट के लिए किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 7 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक हरियाणा के बहादुरगढ़ में आयोजित होगी।
बाईट –
एसोसिएशन ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि वे आगामी टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का परचम देशभर में लहराएंगे।
–

