लोकसभा में भारत के न्यूक्लियर भविष्य पर सवाल, सांसद बृजमोहन ने उठाया SMR तैनाती का मुद्दा

लोकसभा में भारत के न्यूक्लियर भविष्य पर सवाल, सांसद बृजमोहन ने उठाया SMR तैनाती का मुद्दा

NTPC ने छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश के साथ न्यूक्लियर प्रोजेक्ट्स के लिए किए MoU

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में देश की ऊर्जा सुरक्षा और उद्योगों के लिए भविष्य की स्वच्छ ऊर्जा पर महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) पर सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी।

श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में NTPC द्वारा 2025 में हुए न्यूक्लियर प्रोजेक्ट MoU की प्रगति, SMR के निवेश मॉडल, स्थानीय विनिर्माण, सुरक्षा मानकों और उद्योगों को प्रतिस्पर्धी दर पर बिजली उपलब्ध कराने की रणनीति पर सवाल किए।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि

BARC ने 200 MW BSMR-200 का डिजाइन शुरू कर दिया है।

ग्रीन हाइड्रोजन के लिए 5 MW हाई-टेम्परेचर गैस-कूल्ड रिएक्टर भी विकसित हो रहा है।

NTPC ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के साथ न्यूक्लियर परियोजनाओं पर दो MoU साइन किए हैं।

सरकार ने कहा कि SMR स्टील–सीमेंट जैसे उद्योगों के लिए कैप्टिव पावर प्लांट बनेंगे और निजी निवेश बढ़ाने के लिए ग्रीन पावर मालिकाना हक जैसे विकल्पों पर विचार हो रहा है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि SMR तकनीक छत्तीसगढ़ को न्यूक्लियर ऊर्जा मानचित्र पर अग्रणी बनाएगी और भविष्य के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी।

National