
छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर अटल नगर को नया तहसील बनाने का प्रस्ताव राजपत्र में प्रकाशित किया है। यह अधिसूचना 19 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 13 के तहत जारी की गई।
नई तहसील के लिए रायपुर, मंदिर हसौद, गोबरा नवापारा और अभनपुर तहसीलों के 20 पटवारी हल्कों के कुल 39 गांव शामिल किए जाएंगे। तहसील में 6 राजस्व निरीक्षक मंडल होंगे।
सरकार ने प्रस्ताव पर 60 दिनों के भीतर आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए हैं। नई तहसील बनने से नवा रायपुर क्षेत्र के लोगों को राजस्व कार्यों में सुविधा और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी मिलेगी।

