धीरेंद्र शास्त्री को भूपेश बघेल की खुली चुनौती, बोले— शास्त्रार्थ करके दिखाएं

धीरेंद्र शास्त्री को भूपेश बघेल की खुली चुनौती, बोले— शास्त्रार्थ करके दिखाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साधु-महात्माओं के साथ शास्त्रार्थ करने की खुली चुनौती दी है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लगातार दो पोस्ट कर अपनी बात रखी।
पहले पोस्ट में भूपेश बघेल ने लिखा कि वे धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देते हैं कि प्रदेश के मठ-मंदिरों में बैठे साधु-महात्माओं के साथ शास्त्रार्थ करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि केवल मंचों से बयान देने के बजाय धर्म और शास्त्रों की वास्तविक समझ को सार्वजनिक रूप से प्रमाणित किया जाए।


दूसरे पोस्ट में भूपेश बघेल ने और तीखा प्रहार करते हुए लिखा कि जब धीरेंद्र शास्त्री का जन्म भी नहीं हुआ था, तब से वे हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर शास्त्री उन्हें सनातन धर्म क्या है, यह कैसे सिखा सकते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके ससुराल में ही पांच साधु हैं, लेकिन वे ढोंगी नहीं हैं। इस बयान के जरिए उन्होंने परोक्ष रूप से धीरेंद्र शास्त्री पर पाखंड का आरोप लगाया।
भूपेश बघेल के इन बयानों के बाद सियासी और धार्मिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि धीरेंद्र शास्त्री इस चुनौती पर क्या प्रतिक्रिया देते

Chhattisgarh