झीरम घाटी नक्सल हमले के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ अपराध दर्ज कराने को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता विकास तिवारी द्वारा की गई शिकायत को जांजगीर-चांपा पुलिस ने खारिज कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार झीरम घाटी नक्सल घटना की जांच पहले ही केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जा चुकी है और यह प्रकरण वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में समान विषय पर दोबारा अपराध दर्ज करना विधिसंगत नहीं पाया गया।
इन्हीं तथ्यों के आधार पर पुलिस ने विकास तिवारी की शिकायत को निरस्त कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे कोई भी कार्रवाई न्यायालय के निर्णय के अनुरूप ही की जाएगी।

