कवयित्री-लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पुलिस हिरासत में, हजरतगंज महिला थाने ले जाया गया

कवयित्री-लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पुलिस हिरासत में, हजरतगंज महिला थाने ले जाया गया

लखनऊ की मशहूर कवयित्री और लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को हजरतगंज पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस टीम उन्हें हजरतगंज स्थित महिला थाने लेकर पहुंची है।

– फिलहाल उनकी हिरासत की ठोस वजह और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार नेहा सिंह राठौर से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। नेहा सिंह राठौर अपने सामाजिक और राजनीतिक व्यंग्यात्मक गीतों व कविताओं के लिए जानी जाती हैं, जिन्हें लेकर वह पहले भी चर्चा में रही हैं।
पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का फिलहाल इंतजार किया जा रहा है।

National