रायपुर में संगीतमय ” धरती पे रूप मां-बाप का ” कार्यक्रम का आयोजन….

रायपुर में संगीतमय ” धरती पे रूप मां-बाप का ” कार्यक्रम का आयोजन….

रायपुर। मां आनंदिनी फाउंडेशन के तत्वावधान में म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एक भावनात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम “धरती पे रूप मां-बाप का” प्रस्तुत किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सोमवार, 12 जनवरी 2026 को शाम 5.30 बजे से रात 10.00 बजे तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन विमतारा हॉल, मधुपिल्लै चौक, शांति नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। इस संगीतमय संध्या में ख्यातिनाम कलाकारों के साथ-साथ आयोजक की ओर से विशेष गायन प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
आयोजकों ने शहर के संगीतप्रेमियों और गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन मां-बाप के महत्व को संगीत के माध्यम से समर्पित एक भावपूर्ण प्रस्तुति होगा।

Chhattisgarh