साय सरकार ने साल की शुरुआत में ही प्रशासनिक स्तर पर बड़ा और अहम फैसला

साय सरकार ने साल की शुरुआत में ही प्रशासनिक स्तर पर बड़ा और अहम फैसला

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने साल की शुरुआत में ही प्रशासनिक स्तर पर बड़ा और अहम फैसला लेते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत शिक्षा, आवास, नगरीय प्रशासन और बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसे सरकार की प्रशासनिक कसावट और परफॉर्मेंस आधारित गवर्नेंस की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
शिक्षा की कमान किरण कौशल को 2009 बैच की आईएएस अधिकारी किरण कौशल को आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। वे इस पद का कार्यभार आगामी आदेश तक संभालेंगी। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सरकार का मानना है कि इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी।

रायपुर विकास की जिम्मेदारी अवनीश शरण को
2009 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार शरण, जो वर्तमान में आयुक्त नगर एवं ग्राम निवेश और अतिरिक्त प्रभार आयुक्त गृह निर्माण मंडल हैं, उन्हें रायपुर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजधानी के इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास को नई गति देने के लिहाज से इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।
बस्तर के नए कलेक्टर बने

आकाश छिकारा2 017 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश छिकारा को जिला बस्तर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे रायपुर विकास प्राधिकरण और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। बस्तर जैसे संवेदनशील जिले में उनकी नियुक्ति को सरकार का फोकस्ड एडमिनिस्ट्रेशन कदम माना जा रहा है, जहां नक्सलवाद के खात्मे के साथ विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

Chhattisgarh