– छत्तीसगढ़ सरकार ने आईपीएस अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
– 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा को एडीजी (Additional Director General) के पद पर पदोन्नत किया गया है। वे इस बैच से एडीजी बनने वाले एकमात्र अधिकारी हैं।
वहीं, 2008 बैच के आईपीएस अधिकारियों प्रशांत अग्रवाल और मिलना कुरें को आईजी (Inspector General) पद पर प्रमोशन मिला है।
डीआईजी पद पर पदोन्नत होने वालों में विवेक शुक्ला, रजनेश सिंह, शशिमोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणि, राजेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल और रामकृष्ण साहू शामिल हैं।
इसके अलावा, 2013 बैच के आईपीएस अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है। सलेक्शन ग्रेड मिलने के बाद जिलों में पदस्थ एसपी का पदनाम बदलकर एसएसपी हो जाएगा। इस सूची में जितेंद्र शुक्ला, मोहित गर्ग, यशपाल सिंह, अभिषेक पल्लव और भोजराम पटेल शामिल हैं। भोजराम पटेल वर्तमान में मुंगेली जिले के एसपी के रूप में पदस्थ हैं।
सरकार के इस फैसले को पुलिस प्रशासन को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

