भारत ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अफ़ग़ानिस्तान को सात विकेट से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है।
मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफ़ग़ानिस्तान ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 310 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने आक्रामक अंदाज़ में लक्ष्य का पीछा किया। आरोन जॉर्ज की शानदार शतकीय पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने 41.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 311 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
अब भारत का सामना 6 फरवरी को होने वाले फ़ाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से होगा।

