बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की प्रेसवार्ता

बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की प्रेसवार्ता

– छत्तीसगढ़ को लेकर मंत्री खट्टर ने कहा 54हजार करोड़ से अधिक का बजट दिया गया है, रायपुर में कृषि एयरपोर्ट बनाया जाएगा।छत्तीसगढ़ में निक्युलियर पावर के लिए छत्तीसगढ़ में जमीन तलाश की जा रही है‌।

– सर्किट हाउस, सिविल लाइन रायपुर में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया है, जो अत्यंत दूरदर्शी और विकासोन्मुख है। यह बजट अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को सामने रखकर तैयार किया गया है।
मंत्री खट्टर ने कहा कि बजट में लोगों का जीवन सरल बनाने, स्थायी विकास सुनिश्चित करने और शहरीकरण के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इसका देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक ढांचे पर दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि इस बजट में तीन कर्तव्यों पर विशेष जोर दिया गया है और भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

बजट में रोजगार सृजन, गरीबों, किसानों और युवाओं के कल्याण के लिए व्यापक प्रावधान किए गए हैं।

इसके साथ ही ऊर्जा क्षेत्र पर 10 हजार करोड़ रुपये का विशेष फोकस रखा गया है।

रियर कॉरिडोर परियोजनाओं में माइनिंग सेक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा। हाई-टेक सीआईई (CIE) के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, वहीं टेक्सटाइल एक्सपोर्ट को भी प्रोत्साहन दिया गया है।

छत्तीसगढ़ को लेकर मंत्री खट्टर ने कहा 54हजार करोड़ से अधिक का बजट दिया गया है। रेलवे 7हजार करोड़ का बजट दिया गया है।राज्य के औद्योगिक विकास, खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग, शहरी ढांचे के विस्तार और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने अंत में कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है और आने वाले वर्षों में देश को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और उन्होंने क्या कहा देखिए

Chhattisgarh