ग्राम सेमरिया में नि:शुल्क पशु रक्षा शिविर एवं टीकाकरण का आयोजन

ग्राम सेमरिया में नि:शुल्क पशु रक्षा शिविर एवं टीकाकरण का आयोजन

आरंग। ग्राम सेमरिया (प) में पशुधन विकास विभाग, पशु चिकित्सालय भैंसा के तत्वावधान में सोमवार (9 फरवरी 2026) को नि:शुल्क पशु रक्षा शिविर एवं टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह शिविर डॉ. अजय अग्रवाल, अतिरिक्त संचालक (पशु चिकित्सा विभाग) के निर्देशन में संपन्न हुआ।

शिविर के दौरान पालतू पशुओं एवं मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा टीकाकरण, बांझपन निवारण उपचार, कृमिनाशक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इसके साथ ही पशुपालकों को उन्नत एवं वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी भी दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में कुल प्राथमिक उपचार – 89, औषधि वितरण – 89, बधियाकरण – 04, कृमिनाशक दवापान – 55, किलनी नाशक छिड़काव – 34, बांझपन उपचार – 01, गर्भ परीक्षण – 01, लम्पी स्किन डिजीज टीकाकरण – 285, रक्त पट्टी नमूना – 19 एवं गोबर नमूना – 08 कार्य किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय कर्मचारियों विष्णुराम साहू, रणजीत साहू, धनीराम कौशिक, दिनेश साहू, प्रभुराम साहू का योगदान रहा। वहीं किसान नेता आलोक सिंह चंद्राकर, चेतन गिरी गोस्वामी तथा ग्राम सरपंच कुमारी बाई साहू का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Chhattisgarh