टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार, 15 फ़रवरी को कोलंबो में मुक़ाबला होना है. इससे पहले श्रीलंका के मौसम विभाग ने एक एडवाइज़री जारी की है.
श्रीलंका के मौसम विभाग का कहना है कि 15 फ़रवरी को बंगाल की खाड़ी में ‘लो प्रेशर’ बनने की संभावना है यानी इस दिन बारिश हो सकती है. श्रीलंका के मौसम विभाग ने इस दिन बारिश होने की 50 से 60 फ़ीसदी संभावना जताई है.
कोलंबो में गुरुवार को बारिश हुई है. इसके अलावा मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक भी बारिश की संभावना जताई है.

