टी-20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान को 61 रन से हराकर अगले राउंड में पहुंची भारतीय टीम

टी-20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान को 61 रन से हराकर अगले राउंड में पहुंची भारतीय टीम

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 27वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अगले राउंड में पहुंच गई है.

भारत की ओर से मिले 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ही सिमट गई.

इससे पहले भारत ने ईशान किशन की 77 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 175 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने तीन विकेट लिए.

ग्रुप ए का यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया.

Uncategorized