रायपुर में ऑनलाइन सट्टा संचालक गिरफ्तार, मोबाइल-नगदी सहित सामान जब्त

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा संचालक गिरफ्तार, मोबाइल-नगदी सहित सामान जब्त

रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में सांई मंदिर के पास ऑनलाइन सट्टा संचालित करते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान एक व्यक्ति मोबाइल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जगदीश आसरवानी (36 वर्ष), निवासी तेलीबांधा बताया। उसके मोबाइल की जांच करने पर BET4WIN लिंक आईडी के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करना पाया गया।

जब्त सामान

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से —
02 मोबाइल फोन
₹3,350 नगद
01 एटीएम कार्ड

सट्टा-पट्टी का हिसाब-किताब
कुल लगभग ₹25,000 कीमत का सामान जब्त किया है।

आरोपी के खिलाफ न्यू राजेन्द्र नगर थाना में अपराध क्रमांक 68/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

लगातार कार्रवाई

पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक ऑनलाइन सट्टे के 4 मामलों में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब ₹1.92 करोड़ से अधिक का मशरूका जब्त किया जा चुका है।

Chhattisgarh Crime