रायपुर में दोस्त ही निकला गबन का मास्टरमाइंड, 36.50 लाख बरामद — 2 गिरफ्तार

रायपुर में दोस्त ही निकला गबन का मास्टरमाइंड, 36.50 लाख बरामद — 2 गिरफ्तार

– रायपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महतारी चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कार से 36 लाख 50 हजार रुपये गबन करने के मामले में पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली। हैरानी की बात यह रही कि शिकायतकर्ता का करीबी मित्र ही घटना का मास्टरमाइंड निकला।

– प्रार्थी ज्ञानप्रकाश पांडे जमीन खरीदने के लिए अपने दोस्त नितिन सोनी के साथ रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा था। उसने कार की चाबी नितिन को देकर अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद नितिन ने फोन कर रकम चोरी होने की सूचना दी, लेकिन पुलिस पूछताछ और सीसीटीवी जांच में उसकी कहानी झूठी निकली।
कड़ाई से पूछताछ में नितिन ने साथी तनवीर आलम के साथ मिलकर कर्ज के कारण रकम हड़पने की साजिश कबूल कर ली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 36.50 लाख रुपये जब्त कर लिए गए। मामले में बीएनएस की धारा 316(2) व 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Chhattisgarh Crime