रायपुर में पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के आजाद चौक इलाके में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार जोरापारा मौदहापारा निवासी अजय साहू की शिकायत पर आजाद चौक थाना में मामला दर्ज किया गया। 17 फरवरी 2026 को आरोपी राहुल यादव ने पुराने विवाद को लेकर अजय साहू को सिल्लू बाड़ी, आजाद चौक क्षेत्र में बुलाया। वहां आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हत्या की नियत से चाकू से हमला कर फरार हो गया। हमले में घायल अजय साहू का इलाज जारी है।
मामले में अपराध क्रमांक 40/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 296, 351(2), 115(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप पटेल के निर्देश पर आजाद चौक थाना पुलिस ने आरोपी राहुल यादव (22 वर्ष), निवासी जोरापारा, मौदहापारा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Chhattisgarh