रायपुर में 24 फरवरी को भव्य भजन संध्या “श्याम रंग में रंगी चुनरिया” का आयोजन

रायपुर में 24 फरवरी को भव्य भजन संध्या “श्याम रंग में रंगी चुनरिया” का आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर में 24 फरवरी 2026 को एक भव्य धार्मिक आयोजन “श्याम रंग में रंगी चुनरिया” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से जैन दादाबाड़ी प्रांगण, एम.जी. रोड, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में देश के ख्यातनाम भजन प्रवक्ता अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। ग्वालियर से मनोज शर्मा, जयपुर से सुरभि चतुर्वेदी तथा रायपुर से पलाश शर्मा भजनों की मधुर प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में विशेष आशीर्वचन एवं प्रवचन का सत्र भी रखा गया है।

आयोजन श्री श्याम संकीर्तन प्रचार समिति, रायपुर (छ.ग.) द्वारा किया जा रहा है। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति रस का लाभ लेने की अपील की है।

आयोजकों के अनुसार, भजन संध्या के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और भक्ति भाव को बढ़ावा देने का उद्देश्य है। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और भव्य सजावट की जा रही है।

Uncategorized