ईरानी सेना के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ और रक्षा मंत्री की हवाई हमलों में मौत

ईरानी सेना के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ और रक्षा मंत्री की हवाई हमलों में मौत

ईरान की सेना के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ अब्दुलरहीम मौसवी और रक्षा मंत्री अज़ीज़ नासिरज़ादेह की मौत हो गई है. अमेरिका और इसराइल के हमलों में कई और बड़े सैन्य अफ़सर मारे गए हैं.

मौसवी की मौत की पुष्टि ईरान की संस्था ‘द फ़ाउंडेशन फ़ॉर द प्रिज़र्वेशन ऑफ़ मोन्यूमेंट्स एंड डिसेमिनेशन ऑफ़ सेक्रेड डिफ़ेन्स वैल्यूज़’ ने की है.

ईरानी संस्था ने अपने बयान में कहा, “मौसवी के साथ-साथ रक्षा मंत्री अज़ीज़ नासिरज़ादेह, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपूर और सुप्रीम डिफ़ेन्स काउंसिल के चेयरमैन अली शामख़ानी भी शनिवार को हुए हमलों में मारे गए.”

बयान के मुताबिक़, “वे डिफेंस काउंसिल की बैठक के दौरान मारे गए और मारे गए बाक़ी लोगों के नाम बाद में जारी किए जाएंगे.”

International