असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.
कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से 42 उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी किया गया है.
इस लिस्ट में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का भी नाम है. पार्टी ने उन्हें जोरहाट विधानसभा सीट से टिकट दिया है.
फ़िलहाल गौरव गोगोई जोरहाट लोकसभा सीट से सांसद हैं और लोकसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हैं.
असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर इसी साल चुनाव होना है.

