रायपुर। छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा 9वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर (पुरुष एवं महिला) रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 21 और 22 मार्च को किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग जिला रग्बी एसोसिएशन द्वारा, छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है।
चैंपियनशिप भिलाई नगर के रिसाली स्थित रावण भाटा ग्राउंड (फुटबॉल मैदान) में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की जिला स्तरीय टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक टीम में 14 सदस्य होंगे, जिसमें 12 खिलाड़ी और 2 अधिकारी शामिल रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में अधिकतम 8-8 टीमें (पुरुष और महिला) भाग ले सकेंगी और चयन “पहले आओ–पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। टीमों की एंट्री की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 शाम तक निर्धारित की गई है।
टीमों को 21 मार्च की शाम को रिपोर्ट करना होगा, जबकि प्रतियोगिता समाप्ति के बाद 22 मार्च की शाम को टीमों की वापसी होगी। इस चैंपियनशिप का आयोजन भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन के नियमों के अनुसार किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता से प्रदेश में रग्बी खेल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

