धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक पर भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव कहा, पिता दिलीप सिंह जूदेव के लिए श्रद्धांजलि है…

धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक पर भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव कहा, पिता दिलीप सिंह जूदेव के लिए श्रद्धांजलि है…

छत्तीसगढ़ विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक पारित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार जताया। उन्होंने इस विधेयक को सर्व समाज के हित में बताया।

श्री जूदेव ने कहा कि यह कानून प्रदेश की जनता, विशेषकर जनजातीय समाज के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और इससे धर्मांतरण की गतिविधियों पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि अब प्रलोभन, दबाव या भ्रमित कर धर्म परिवर्तन कराने वालों पर सख्त कार्रवाई संभव होगी।

इस दौरान उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर धर्मांतरण रोकने के लिए संघर्ष किया। “घर वापसी अभियान” और जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने इस दिशा में ऐतिहासिक प्रयास किए, जिसे अब राज्य सरकार आगे बढ़ा रही है।

श्री जूदेव ने कहा कि उनके पिता के सपनों को साकार करने की दिशा में यह विधेयक एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं भी इस उद्देश्य को आगे बढ़ाते रहेंगे और समाज के सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने वनवासी कल्याण आश्रम के संस्थापक बालासाहेब देशपांडे और स्वामी अमरानंद के मार्गदर्शन का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इनके सहयोग से कई जनजागरण अभियान और पदयात्राएं चलाई गईं, जिन्होंने इस आंदोलन को मजबूत किया।

अंत में उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश में धर्म, आस्था और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक संतुलन और विश्वास को भी सुदृढ़ करेगा।

Chhattisgarh