सक्ती। हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र प्रतिपदा के पावन अवसर पर सक्ती स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
धर्म जागरण समन्वय के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 610 धर्मांतरित लोगों की विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ‘घर वापसी’ कराई गई।
इस आयोजन को ‘घर वापसी अभियान’ के तहत आयोजित किया गया, जिसकी प्रेरणा स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव द्वारा शुरू किए गए अभियान से जुड़ी बताई गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने स्वयं उपस्थित रहकर सभी परिवारों का चरण पखारकर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया।
आयोजन के दौरान उपस्थित संतों और धर्माचार्यों ने इसे सनातन धर्म की समावेशी परंपरा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में शामिल परिवारों ने अपनी जड़ों और परंपराओं से पुनः जुड़ने की भावना व्यक्त की।
इस अवसर पर पूजनीय प्रेमा साईं महाराज, सुधीर गौतम, राजकुमार चंद्रा, अंजू गबेल, अवतार अग्रवाल, टिकेश्वर गबेल, अन्नपूर्णा राठौर, राजेंद्र राठौड़, आयुष शर्मा, महेश साहू, रूपेंद्र गबेल, संतोषी सिंह, कुंती जांगड़े, पूजा राठौर और विजय जायसवाल सहित कई धर्मप्रेमी व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि ‘घर वापसी अभियान’ को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी पारंपरिक पहचान और संस्कृति से जुड़ सकें।

