– छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के समग्र विकास के लिए “बस्तर 2.0 विजन पेश किया।.उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर दौरे का निमंत्रण भी दिया, जहां कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है.
– सीएम साय ने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में शांति स्थापित हो चुकी है और अब विकास का नया दौर शुरू हो रहा है. ब्लूप्रिंट में सड़क रेल,एयरपोर्ट विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य,पर्यटन और स्टार्टअप पर फोकस रखा गया है.
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अधूरे कार्य 2027 तक पूरे करने और 228 नई सड़कों व 267 पुलों के निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है.
इंद्रावती नदी पर सिंचाई परियोजनाएं,नए मेडिकल कॉलेज,सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और एजुकेशन सिटी जैसी योजनाएं भी शामिल हैं. सरकार का लक्ष्य 2029 तक 85% परिवारों की आय दोगुनी करना है.
पर्यटन के क्षेत्र में चित्रकोट, तीरथगढ़ और कांगेर घाटी को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी है प्रस्तावित पीएम दौरे को बस्तर के विकास का टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है.

